सोमवार, 29 जून 2020

अच्छी पुस्तकें और मंगल ग्रह

ज्योतिष अनुसार यदि मंगल ग्रह कमजोर स्थिति में हो तो मनुष्य में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। ऐसे में यदि पढ़ने में रुचि हो और मनुष्य "आत्मविश्वास, साहस व उत्साह बढ़ाने वाली मोटिवेशनल बुक्स" पढ़े तो निश्चित रूप से मंगल ग्रह मजबूत होगा, साथ ही हमारा आत्मविश्वास भी।
Rajeev Ahuja
7060224130,9837224130

शुक्रवार, 26 जून 2020

अपने साहस को दूसरों का सहारा बनाएं

मंगल ग्रह जब भारी होता है तो हमें दुस्साहसी बना देता है। यदि अन्य ग्रहों का इसे सहयोग न मिले तो यह
 हमारे  द्वारा  दूसरों  को कष्ट  देता है,
और हमें भी अन्तत: नष्ट कर देता है।
Rajeev Ahuja
7060224130,9837224130

गुरुवार, 25 जून 2020

कल्पनाओं की उड़ान

हमारी हथेली पर सभी ग्रहों का अपना निश्चित क्षेत्र है।
अभी चन्द्र ग्रह के बारे में:-
हथेली पर यदि चन्द्र ग्रह का क्षेत्र अधिक दबा हुआ हो तो हमारे में कल्पना शक्ति की बहुत कमी होती है।
तो इसमें सुधार के लिए हमें क्या करना चाहिए?
इस कमी को दूर करना बहुत ही आसान है,पर इसके लिए प्रयास तो आपको ही करना पड़ेगा।
चन्द्र ग्रह की मजबूती के लिए आप प्रतिदिन एकांत में 30 से 60 मिनट के लिए आंखों को बंद करके बैठें, और कुछ भी करना नहीं है, मोबाइल भी दूर तथा Silent रखें।
और आप कुछ ही दिनों में पाएंगे कि हथेली पर चन्द्र क्षेत्र उभरने लगा है और अब आप कल्पनाओं की उड़ान के लिए तैयार होने लगे हैं।
ये कल्पनाओं की उड़ान ही आपको सफलता का रास्ता दिखाएगी।
RAJEEV AHUJA
7060224130,9837224130

बुधवार, 24 जून 2020

उत्साह, सूर्य रेखा एवं सूर्य ग्रह

उत्साही लोग व उत्साहपूर्ण वातावरण हमारी शुभता को बाहर लाते एवं निखारते हैं।
 इससे हमारी सूर्य रेखा स्पष्ट होने लगती है और 
सूर्य ग्रह भी अच्छी स्थिति की ओर अग्रसर होता है।
राजीव आहूजा
7060224130,9837224130

मंगलवार, 23 जून 2020

सही-गलत की पहचान कैसे करें।

  • आज के दौर में ज्योतिष क्षेत्र में भी अनेक धोखेबाज अथवा अज्ञानी लोगों की भरमार है। और व्यक्ति को समझ नहीं आता कि किस ज्योतिषी/पामिस्ट ( हस्तरेखा विश्लेषक) के पास जाएं और अपनी समस्या का समाधान एवं मार्ग जान सकें। *तो आप लोगों को इसके लिए मैं एक विशेष तरीका बताता हूं, जिससे आप जान सकेंगे कि आप जिस पामिस्ट ( हस्तरेखा विश्लेषक)/ ज्योतिषी के पास गये हैं वो सही है अथवा नहीं*➡➡➡➡➡ *जब भी आप किसी पामिस्ट (हस्तरेखा विश्लेषक) / ज्योतिषी से मिलें और मिलने के बाद यदि आपकी चिंताएं, तनाव और दुःख कम हों और आत्मविश्वास बढ़े तो समझ लें कि आप सही जगह गए थे।*⬅⬅⬅⬅⬅ और यदि आपकी परेशानियां बढ़ी हुई महसूस हों, चिंता व तनाव बढ़ जाए तो समझ लें कि आप गलत जगह गए थे और आपको पुनः किसी अन्य योग्य के पास जाने की आवश्यकता है।
  • राजीव आहूजा
  • 7060224130,9837224130

सोमवार, 22 जून 2020

कुछ भूलना भी जरूरी है।

कुछ ऐसे लोग, जिन्होंने हमें नकारात्मक व्यवहार दिया है, तो स्वाभाविक है कि हम उनसे दूर रहना चाहेंगे।पर ऐसा तभी संभव है जब हम उन्हें हृदय से क्षमा करेंगे।अन्यथा ब्रह्मांडीय व्यवस्था उन्हें हमारे तक भेजती रहेगी, जन्म - जन्मांतरों तक भी,जब तक कि हम उन्हें क्षमा नहीं कर देते।
राजीव आहूजा:-7060224130,9837224130

ज़िन्दगी एक गेम है।

बहुत से सवाल हैं कि ये संसार किसने बनाया, क्यों बनाया आदि---
आज तक इसका उत्तर नहीं मिला, और न ही मिलेगा।
पर यदि हम अपने जीवन को आनंदित ढंग से बिताना चाहते हैं तो इस जीवन को एक गेम की तरह समझें। और इस गेम के मात्र नियम का पालन करें- और वह नियम है कि # आज हम जो भी हैं, जहां भी हैं, आने वाले कल में हमें आज से बेहतर होने का प्रयत्न करना है।#
तब हमारे जीवन में उत्साह सदैव के लिए बना रहेगा।
राजीव आहूजा
7060224130,9837224130

शुक्रवार, 19 जून 2020

हम ही हैं अपने भाग्य निर्माता

हमारे व्यक्तित्व में जितने भी गुण -दोष हैं, वैज्ञानिक तथ्य है कि वह "नौ ग्रहों" के प्रभाव से हैं,जो कि हमारी पृथ्वी के सौर मंडल में हैं।किसी विशेष ग्रह के गुणों व दोषों का कम अथवा अधिक होना- हमारी विचारधारा,हमारे कर्म एवं हमारे स्वभाव पर ही निर्भर है।अर्थात् यदि हम इच्छा करें एवं संकल्प लें तो हम अपने जीवन में " सभी ग्रहों " के प्रभाव को स्वयं ही बेहतर कर सकते हैं।
Rajeev Ahuja
7060224130,9837224130

Today's Motivational Thought !